आडवाणी ने भेजा अन्ना टीम को निमंत्रण

Team Anna to meet Advani on July 1
दिल्ली । केद्र सरकार के कड़े रुख को देखते हुए टीम अन्ना ने अब विपक्षी दलों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि इसका सिर्फ मकसद सरकार पर दबाव बनाना है पर बताया जा रहा है कि अन्ना हजारे की टीम लोकपाल विधेयक बिल पर समर्थन जुटाने के लिए एक जुलाई को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेताओं से मुलाकात करेगी।

वैसे आपको बता दें कि टीम अन्ना के सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से लोकपाल बिल के मुद्दे पर पहले ही मुलाकात कर चुके हैं। उस मुलाकात में आडवाणी ने कहा था कि लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज औऱ अरुण जेटली के आने के बाद ही हम इसपर चर्चा करेंगे।

अब खबर है कि उन्होंने खुद टीम अन्ना को मुलाकात के लिए बुलाया है। सामाजिक संगठन की सक्रिय सदस्य किरण बेदी ने बताया कि उन्हें बीजेपी नेता आडवाणी ने बुलाया है और अन्ना हजारे के साथी एक जुलाई को उनसे मुलाकात करेंगे।

अन्ना हजारे के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों के पांच सदस्य और केंद्र सरकार के पांच मंत्री संयुक्त रूप से पिछले दो महीने से लोकपाल विधेयक का ड्राफ्ट तैयार करने में जुटे हुए थे, लेकिन ड्राफ्ट को लेकर उनमें एक राय नहीं बन सकी। बेदी ने कहा, 'टीम आडवाणी ने टीम अन्ना को एक जुलाई को अपना जन लोकपाल विधेयक का ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के लिए बुलाया है। हम उनसे मिलेंगे।'

उन्होंने कहा कि जन लोकपाल विधेयक का ड्राफ्ट और सरकार का ड्राफ्ट उनके सामने रखेंगे और उनकी राय जानने की कोशिश करेंगे। वहीं मसौदा समिति के सदस्य संतोष हेगड़े ने कहा कि सामाजिक संगठन के सदस्य राजनीतिक पार्टियों से मिलकर अपना पक्ष रखने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+