छत्तीसगढ़: एसपी के घर की दीवार गिरी, 12 की मौत 20 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा के कलेक्टर जे.एस. धनंजय ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश के कारण सरगुजा के पुलिस अधीक्षक ओ.पी. पाल के आवासीय परिसर की दीवार ढह गयी। अधिकारी ने कहा कि परिसर के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में कुछ लोगों ने बारिश से बचने के लिये शरण ले रखी थी तभी यह दुर्घटना हुई। दीवार ढहने के कारण करीब 25 लोग मलबे में फंस गये और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धनंजय ने कहा कि घटनास्थल पर ही एक दर्जन लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गये जिनमें 15 की हालत गंभीर है। सभी शवों को मलबे से निकाल लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि घायलों को जिला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
;











Click it and Unblock the Notifications