टैबलेट्स की नई तकनीक में सिमटती दुनिया

Samsung Galaxy Tab 10.1
कम्प्यूटरों के आविष्कार के शुरुआती वर्षों में इनका आकार इतना बड़ा हुआ करता था कि एक कम्प्यूटर पूरे कमरे में भी समा नहीं पाता था। तकनीक में होते सुधार के साथ-साथ कम्प्यूटर का आकार धीरे-धीरे कम होता गया और डेस्कटॉप कम्प्यूटर लोकप्रिय हो गये। इसके बाद लैपटॉप और फिर नोटपैड का ज़माना आया। कम्प्यूटर, लैपटॉप और नोटपैड्स के बाद अब तकनीक के बाज़ार में टैबलेट्स का आगमन हो रहा है।

कम्प्यूटरों की नवीनतम पीढ़ी के ये उपकरण इतनी उन्नत तकनीक से युक्त हैं कि पूरा कम्प्यूटर ही एक मोबाइल के आकार वाले छोटे से डिब्बे में सिमट गया है। अपनी बेहतरीन तकनीक के कारण ये टैबलेट्स, खासतौर पर युवाओं के बीच, बहुत तेज़ी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं। आइये इनमें से कुछ लेटेस्ट टैबलेट्स के बारे में जानें।

रिम ब्लैकबेरी प्लेबुक

ब्लैकबेरी का यह प्लेबुक टैबलेट 3-जी तकनीक के लिये बनाया गया है। 1 गीगाहर्ट्ज़ का ड्युअल प्रोसेसर, मल्टीटास्किंग, एचडीएमआई पोर्ट, ड्युअल कैमरा आदि फीचर्स के कारण यह 3-जी नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण टैबलेट बन गया है।

ऐपल आइपैड 2

हालाँकि इसका रेज़ोल्यूशन और आकार पुराने आइपैड जैसा ही है, लेकिन इसमें ड्युअल कोर ए5 प्रोसेसर है, जिसके कारण इसकी स्पीड पुराने आइपैड की तुलना में कहीं ज़्यादा है। ज़ीरोस्कोप युक्त कैमरा और उन्नत ग्राफिक्स मिलकर इसे अत्यधिक उपयुक्त गैजेट बनाते हैं। एक और बड़ी विशेषता ये है कि इतने सारे उपयोगी और उन्नत फीचर्स के होते हुए भी यह दस घंटों से भी ज़्यादा का बैटरी बैक-अप देता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1

कई जानकारों का मानना है कि भले ही यह आइपैड की बराबरी न कर सके, लेकिन फिर भी सैमसंग का गैलेक्सी टैब 10.1 अपनी आसान बनावट के कारण आईपैड को कड़ी टक्कर देगा। इसमें टैग्रा 2 प्रोसेसर, एंड्रॉइट 3.0 वर्जन और 10.1 इंच का डिस्प्ले होगा। इसके अलावा इसमें आगे 2.0 मेगापिक्सेल और पीछे 8.0 मेगापिक्सेल का कैमरा लगा होगा, जो शायद इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

मोटोरोला ज़ूम

एंड्रॉइड 2.2 का संवर्धित संस्करण एंड्रॉइड 3.0 इस टैबलेट की एक मुख्य विशेषता है। इसके अलावा 1 गिगाहर्ट्ज़ का ड्युअल कोर प्रोसेसर, 10.1 इंच का डिस्प्ले, दो कैमरे—एचडी वीडियो के लिये पीछे की ओर 5 मेगापिक्सेल का कैमरा और आगे की ओर 2 मेगापिक्सेल का एक कैमरा और आइपैड से ज़्यादा रेज़ोल्यूशन इसे ख़ास बनाते हैं। इसकी मेमोरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

एलजी ऑप्टिमम पैड

इस टैबलेट में भी एंड्रॉइड 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम और 1 गीगाहर्ट्ज़ का प्रोसेसर होगा। 654 ग्राम वज़न वाले एलजी ऑप्टिमस पैड में 8.9 इंच का डिस्प्ले होगा और इसकी मेमोरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी। ड्युअल कैमरा वाले इस टैबलेट में पीछे की ओर 5 एमपी का लओ,अरा, जबकि आगे 2 एमपी का कैमरा लगा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+