राम मंदिर पर भाजपा अभी भी अडिग: उमा भारती

Uma Bharti
लखनऊ। भाजपा भले ही कुछ समय से बसपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जनता को सरकार के खिलाफ करने का प्रयास कर रही हो परन्तु गेरूआ वस्त्र धारक पार्टी नेता उमा भारती ने फिर राम मन्दिर मुद्दा छेड़ दिया। राजधानी आयीं उमा भारती ने कहा कि राम और हिन्दुत्व से वे अलग नहीं हो सकती है। प्रदेश से मायावती सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर निर्माण कराए जाने की बात पर अडिग हैं।

उमा भारती गत 7 जून को दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व और राम पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने गरीबों और असहाय लोगों से अपील की कि वे अपने हितों को विशेष ध्यान रखें। सुश्री भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती ने लोगों की आशाओं पर पानी फेरा है। उनका कहना है कि हुजन समाज पार्टी के विकल्प के रूप में सपा जनता को स्वीकार नहीं है जनता भाजपा को ही नयी सरकार के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को महिलाओं की लड़ाई लडने के लिए एक दिवसीय मार्च करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति भाजपा के अनुकूल है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रभारी बनायी गईं सुश्री भारती ने कहा कि वह देश के इस महत्वपूर्ण प्रदेश से रामराज्य की शुरूआत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं वह मेरे काम का नहीं। सुश्री भारती ने कहा कि भाजपा में वापस आकर वह बहुत खुश हैं और चाहती हैं कि भाजपा का झण्डा पूरे देश में लहराये।

भाजपा नेत्री ने अपने जीवन के कुछ पन्ने पलटते हुए कहा कि आठ वर्ष की उम्र में उन्होंने देखा था कि जब जिलाधिकारी व एसपी गांव में आते थे तो गांव के सभी बड़े बुजुर्ग अपनी पगड़ी उतार कर खड़े हो जाते थे जो उन्हें अच्छा नहीं लगता था यहीं से उनके मन में यह इच्छा जाग्रत हुई कि वे राजनीति में आएं। सुश्री भारती का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा और उमा भारती एक दूसरे से कभी अलग नहीं रह सकते।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+