साईं बाबा के कमरे से मिला 450 किलो सोना व विदेशी मुद्राएं

आपको बतातें चलें कि पैसों को गिनने के लिये तीन मशीनें लगाई हैं। सूत्रों का कहना है कि कमरे से साईं बाबा की वसीयत से जुड़े भी कुछ कागजात प्राप्त हुए हैं। गुरूवार को सत्य सांई ट्रस्ट के तीन सदस्यों की मौजूदगी में सत्यसांई का कमरा खोला गया। इस मौके पर सांई के भतीजे रत्नाकर और सहयोगी सत्यजीत के अलावा पुलिस और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि कमरा सत्य साई के अस्तपाल में भर्ती होने के बाद से ही बंद था। मीडिया में आई रिपोर्टो में इस कमरे में करोड़ो की नगदी और सोना छिपे होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन कमरे को खोलने को लेकर ट्रस्ट और सांई के परिवार के सदस्यों के बीच कोई सहमति नहीं बन पा रही थी। कुछ लोग चाहते थे कि सत्य सांई का कमरा उनके भक्तों की मौजूदगी में खोला जाए।
;











Click it and Unblock the Notifications