उत्तर प्रदेश: मृतक पहुंचा थाने, कहा जान को खतरा

सदरपुर की रहने वाली पिंकी ने 10 जून को कोर्ट के आदेश पर पति प्रह्लाद (40) की हत्या की रिपोर्ट कविनगर थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें उसने लिखा था कि नौ बीघा जमीन को हड़पने के लिए जेठ नैन सिंह और उसके बेटों ने पति की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया है। बुधवार को प्रह्लाद कविनगर थाने पहुंच गया। पूरी कहानी ही पलट गई।
उसने पत्नी पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। उसके दो पुत्रियां हैं। प्रह्लाद ने अपनीहिस्से की जमीन अपने भाई नैन सिंह के बेटे के नाम कर दी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पिंकी ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्टलिखाई थी, लिहाजा कोर्ट में मामले की रिपोर्ट दी जाएगी।
प्रह्लाद के बयान भी कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बकौल कप्तान, इस बाबत पिंकी से भी फोन पर बात की, मगर उसने बीमार होने की बात कहकर थाने आने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications