उत्तर प्रदेश: पीस पार्टी के अध्यक्ष को चाहिए जेड प्लस सुरक्षा
लखनऊ।
पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. मोहम्मद अय्यूब के साथ हुई सड़क दुर्घटना को हमला करार देते हुए पार्टी नेताओं ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग कर दी। गुरूवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि डा. अय्यूब के साथ हुआ हादसा कोई साधारण घटना नहीं थी वह एक साजिश थी जो कामयाब नहीं हो सकी। नेताओं का कहना है कि अध्यक्ष को 24 घंटे के भीतर सुरक्षा मुहैया करायी जाए अन्यथा पार्टी कार्यकर्ता 17 जून को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे। id="toptextpromo">यूपी
प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नेहाल रिजवी ने कहा कि डा. अय्यूब की गाड़ी में तो अपनी राह जा रही थी जबकि एक दूसरी वाहन ने जानबूझकर उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। उन्होंने कहा कि यह एक जानलेवा हमला था इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता जतना के बीच बढ़ती जा रही है। कई लोगों को यह बात खटकने लगी है। बीते मंगलवार को हुई घटना उसी का परिणाम है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>श्री
रिजवी ने इन आरोपों से इंकार किया कि ये घटना सिक्योरिटी लेने के लिए एक स्टंट है। उन्होने कहा कि जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं पार्टी ने जानबूझकर यह घटना करायी वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं। श्री रिजवी ने कहा कि यदि किसी को यह लगता है कि घटना जानबूझकर करायी गयी तो घटना की जांच करायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष डा. अय्यूब को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलनी चाहिए। यदि 24 घंटोंं के भीतर पार्टी की मांगों पर प्रभावी कार्यवाई न की गई तो पार्टी कार्यकर्ता 17 जून को प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications