एटीएम कार्ड बनाने का झांसा दे 94 हजार ठगे

ATM
गाजियाबाद। एक आधुनिक ठग ने लकड़ी कारोबारी को इस अंदाज में ठगा कि वह पीडि़त होते हुए पुलिस की नजर में आरोपी बन गया है। दरअसल, ठग ने पहले नया एटीएम बनाने के नाम पर कारोबारी के अकाउंट से 94 हजार रुपये निकाल लिए।

फिर एक अन्य व्यक्ति के एकाउंट से कारोबारी के अकाउंट में 26 हजार रुपये ट्रांसफर किए और निकाल लिए। जिस व्यक्ति के एकाउंट से पैसे
ट्रांसफर किए, उसने कारोबारी के खिलाफ नोएडा सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट लिखा दी। कारोबारी खुद को बेकुसूर बताते हुए बैंक और पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहा है।

लोहियानगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक वह लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनका राजनगर स्थित एक बैंक की शाखा में अकाउंट है। पिछले साल उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वह बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रहा है। उसने नया क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी करने को कहा था।

अगले रोज वह व्यक्ति आया था। उसने नया कार्ड तीन-चार दिन में आने को कहते हुए, पुराना कार्ड तोड़कर आधा उन्हें वापस कर दिया था। 28
अक्तूबर 2010 को फोन पर उस व्यक्ति ने कहा कि नया कार्ड चालू करने के लिए 15-20 हजार रुपये अकाउंट में डाल दीजिए। उन्हें शक हुआ, चूंकि खाते में उस वक्त 94 हजार रुपये थे। उन्होंने बैलेंस चेक किया तो पता चला खाते से सारी रकम निकाली जा चुकी है।

इस बाबत उन्होंने सिहानी गेट थाने में 29 अक्तूबर 2010 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशोक कुमार ने बताया कि 12 जून 2011 को नोएडा सेक्टर-49 थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर उनकी दुकान पर आया। उसने बताया कि नोएडा के मिठ्ठन लाल नामक व्यक्ति ने उनके थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि उनके खाते से 26 हजार रुपये की धनराशि निकाल उनके (अशोक) के खाते में डाली गई है। जबकि
उन्होंने 29 अक्तूबर 2010 के बाद से न तो नया एटीएम बनवाया और न ही कोई ट्रांजक्शन किया।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती नजर में मामला ठगी का प्रतीत हो रहा है। आप को बता दें अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की ब्लफमास्टर फिल्म में दिखाया गया था कि दोनों एक्टर ठगने के लिए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड लेकर उसी की तरह का दूसरा डेबिट कार्ड तोड़कर कर उसे दे देते हैं और उसके कार्ड से पैसे निकाल लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+