बिहार: नक्‍सलियों ने रेलवे स्‍टेशन को किया आग के हवाले

Bihar
पटना। बिहार के गया और पटना रेलखंड के नदौल रेलवे स्‍टेशन पर गुरुवार की रात संदिग्‍ध नक्सिलयों ने जमकर ताडंव मचाया। नक्सिलयों ने स्‍टेशन पर तोडफोड किया और फिर पूरे स्‍टेशन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में स्टेशन के सारे कागजात जल गए और इस रेलखंड पर करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को करीब 50 से 60 नक्सलियों ने नदौल स्टेशन को अपने कब्जे में ले लिया और स्टेशन में जमकर तोड़फोड की और आग लगा दी। नक्‍सलियों ने स्‍टेशन प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने साथ ले गये और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस घटना में स्टेशन में रखे सभी कागजात जल कर नष्ट हो गए।

घटना के बाद इस रेलखंड पर करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों के मुताबिक रेलखंड पर अब परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिहार में अपने पोलित ब्यूरो के सदस्य जगदीश मास्टर की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार, झारखंड और छतीसगढ़ में बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार की रात 12 बजे के बंद का एलान किया है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+