जेडे हत्याकांड: मुंबई हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

जेडे हत्याकांड के सिलसिले में बुधवार को 4 गिरफ्तारियां करने वाली मुम्बई पुलिस ने दावा किया है कि वह जल्द ही इस केस का पर्दा फाश कर देगी। पुलिस का कहना है कि उसे इस केस से जुड़े हुए कई अहम सुराग मिल चुके हैं। इस हत्याकांड की जांच अपने अंतिम चरण में है। जांच पूरी होने के बाद वह यह साफ कर देगी कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ है।
पत्रकार जेडे की हत्या के बाद लगातार आलोचनाओं से घिरी मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि हत्या का रहस्य जल्द ही खुल जाएगा। पुलिस ने बुधवार को हुई गिरफ्तारियों के बाद हत्या में छोटा शकील, चंदन तस्कर और तेल माफियाओं के शामिल होने की आशंका व्यक्त की थी। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग को मना कर दिया था। जिसके विरोध में बुधवार को
पत्रकारों ने अनशन किया था। इसके बाद कोर्ट में सीबीआई की जांच कराने के लिए याचिका दायर की गई थी। जिस पर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुम्बई पुलिस से 21 जून तक प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications