दिल्ली: 34 अंगुलियों वाले बच्चे का होगा एम्स में आपरेशन

वल्र्ड रिकार्ड में अक्षत का नाम दर्ज है। पहला आपरेशन इसी महीने किया जाएगा।
एम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग प्रमुख डॉ.पी. पी. कोतवाल की अगुवाई में बच्चे की सर्जरी की जाएगी। सर्जरी के दौरान जहां दोनों हाथों के अतिरिक्त दोनों उंगलियों को काट कर हटाया जाएगा, वहीं एक उंगली को अंगूठा का शक्ल दिया जाएगा। डाक्टरों के अनुसार चूंकि बच्चे की उम्र काफी कम है इसलिए एक बार
में लंबी सर्जरी करने के बजाए अलग अलग चरणों में सर्जरी करने की योजना बना रहे हैं।
बरेली (यूपी) निवासी मनोज सक्सेना व अमृता के घर इस अदभूत बच्चे ने जन्म लिया अल्ट्रासाउंड जांच में भी इस बात का पता नहीं चला था। जन्म के दूसरे दिन से ही एम्स में इलाज चल रहा है। डॉ. कोतवाल ने बताया कि अभी उसकी कई जांच होनी है। डॉक्टर ने कहा कि 17 साल पहले एक छह महीने की लड़की की
सर्जरी की गई थी जिसे सात उंगलियां थी और अंगूठा नहीं था। इस तरह के हाथ को मिरर हैंड कहा जाता है। हमने उस बच्ची की सर्जरी कर दोनों उंगलियां
हटाई और अंगूठा बनाया और अब पूरी तरह से ठीक है। लेकिन यह मामला उससे अलग है।
डाक्टर का कहना था कि बच्चे की सर्जरी का यह सही उम्र है, क्योंकि और ज्यादा देरी होने से मस्तिष्क अंगुठे के काम को स्वीकार नहीं करेगा। उनका कहना था कि उंगली को अंगूठा का शक्ल देना और वैसे रक्त प्रभाव वाली नस से जोडऩा चुनौती तो है, लेकिन इसके कई तरीके भी हैं। जहां तक पैर की बात है तो पैर के सभी अतिरिक्त अंगूठा निकाल दिया जाएगा, उसे नया शक्ल देने की कोई जरूरत नहीं है।
जन्मजात असंगत उंगलियों से पीडि़त इस बीमारी को मेडिकल भाषा में 'पॉलीडैक्टली कहा जाता है। जिसके कारण अबतक पता नहीं चल पाया है। लेकिन डाक्टर के कहना है कि बच्चे की मां को गर्भ के दौरान किसी प्रकार की समस्या, रेडिएशन, दवा का रिएकशन के कारण ऐसी समस्याएं आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications