लोकपाल मामले में लोगों से छल कर रही है सरकार : अन्ना हजारे

लोकपाल विधेयक पर संयुक्त मसौदा समिति के गतिरोध वाली बैठक के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि यदि आप दो मसौदे चाहते हैं तो फिर संयुक्त समिति गठित करने की क्या आवश्यकता थी ? सरकार हमारा समय खराब कर रही है। हमने अपना मसौदा बहुत पहले तैयार कर लिया था और उनका भी तैयार था। ऐसे में उन्होंने उसे कैबिनेट के समक्ष पहले पेश क्यों नहीं किया। सरकार छल कर रही है।
सरकार और सिविल सोसाइटी के सदस्य बुधवार को छठी बैठक में भी आम राय पर पहुंचने में असफल रहने पर फैसला हुआ कि कैबिनेट के समक्ष विचार के लिए दो विधेयक के मसौदे के दो प्रारूप भेजे जाएं।












Click it and Unblock the Notifications