कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद राय पार्टी से निलंबित

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी के अनुसार श्री राय को विगत दिनों कई बार चेतावनी दी गयी थी लेकिन उनमें किसी प्रकार का सुधार नहीं देखा गया। श्री द्विवेदी ने बताया कि लगातर हो रही गलतियों एवं वरिष्ठi पार्टी नेताओं के निर्देशों की अनदेखी के आरोप में उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया गया।
श्री राय को एक सप्ताह के भीतर उन पर लगे आरोपों पर जवाब देने को कहा गया है। श्री राय पर लगे आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है जो प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। श्री राय पर पार्टी के नाम पर धन उगाही का आरोप है।
पार्टी ने श्री राय को निलम्बित कर मामला शांत करने का प्रयास किया हो लेकिन विपक्षी दलों को एक बड़ा मुददा अवश्य हाथ लग गया है। यदि श्री राय पर लगे आरोप सही साबित हुए तो विपक्षी इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे तथा इसका कांग्रेस को नुकसान उठाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications