अन्‍ना और सरकार में फिर नहीं बनी बात

Anna Hazare
दिल्‍ली। लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए बुधवार को सरकार की समिति और अन्‍ना हजारे के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। कई अहम मुद्दों पर दोनों पक्ष असहमत नजर आए। दोनों पक्षों की राय अब केंद्रीय मंत्रिमंडल को भेजी जाएगी। इसमें केबिनेट को 2 तरह की राय भेजी जाएगी। पहली जिसमें सरकार और सिविल सो‍साइटी के बीच सहमति बनेगी और दूसरी जिसमें दोनों पक्षों के बीच असहमति होगी।

प्रधानमंत्री को लोकपाल बिल के दायरे में लाने संबंधी बुनियादी बातों पर दोनों पक्ष असमहत दिखे। 2 घंटे चली इस बैठक की समाप्ति के बाद मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि पहले जिन बातों पर सहमति नहीं बनी थी उन पर चर्चा की गई है। हालांकि अभी कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर स‍हमति नहीं बन पाई है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि 30 जून तक लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार कर केबिनेट को भेज दिया जाएगा।

वहीं अन्‍ना हजारे पक्ष का कहना है कि इस बैठक से लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने में कोई खास सफलता नहीं हासिल हुई है। अन्‍ना हजारे ने कहा कि बैठक का सीधा प्रसारण करने की उनकी मांग को माना जाना चाहिए। सरकारी पक्ष केवल बैठक की ऑडियो रिकॉर्डिंग करने के पक्ष्‍ा में है।

अब लोकपाल बिल के मसौदे का अंतिम प्रारूप मंत्रिमंडल ही तैयार करेगा। जल्‍द ही दोनों पक्षों के सहमति और असहमति वाली दो रिपोर्टें मंत्रिमंडल को भेज दी जाएगी। बैठक में नतीजा इतना ही आया कि लोकपाल बिल के दोनों पक्षों के अलग-अलग मसौदे तैयार किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+