यूपी में खाकी बदनाम हुई, 18 पुलिसकर्मियों पर केस

Criminal case against 18 policemen in Uttar Pradesh
लखनऊ। राज्य में अपराध की रोकथाम करने वाली पुलिस ही अपराध में लिप्त हो गयी है। बीते कुछ दिनों में खाकी पर इतने दाग लगे की कि साफ करने में वर्दीधारियों को वर्षों लग जाएंगे। लखीमपुर खीरी, झांसी और बाराबंकी के बाद अब आगरा में भी 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुदकमा दर्ज होने के बाद साफ हो गया कि पुलिस अपराधियों से किसी मायने में कम नहीं है।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के वेस्ट अर्जुननगर सिंधी कालोनी निवासी दिगंबर सिंह ने शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि गत वर्ष 9 अक्टूबर को 17-18 लोग उनके घर के भीतर घुस आए। घर में घुसे लोगों ने उनके पुत्रों दीपक एवं राकेश के साथ मारपीट की इतना ही नहीं लोगों ने उनकी पुत्रवधू को भी नहीं छोड़ा और उसके साथ भी अभद्रता की। खुद को पुलिस बता रहे लोगों ने राकेश को खसीटते हुए अपने साथ ले गये।

शिकायत में दिगम्बर सिंह ने लोगों पर लूटपाट का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि घटना के बाद वे थाने पर और मामला दर्ज करान का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें वहां से खदेड़ दिया। बाद में वह अदालत की शरण में गये। अदालत के आदेश के बाद थाना शाहगंज में तीन उपनिरीक्षकों समेत 18 पुलिसकॢमयों के खिलाफ मामला दर्र्जकिया जा सका। थाना इंचार्ज शाहगंज उदयराज का कहना है कि न्यायिक आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।

गौरतलब है कि अकेला वाकया नहीं है जिसमें पुलिस ने आम जनता को निशाना बनाकर अत्याचार किया हो इससे पूर्व लखीमपुर खीरी में 4, झांसी में 16 तथा बाराबंकी में 7 पुलिसकॢमयों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+