कांग्रेस युवराज को भट्टा परसौल नहीं जाने देगी यूपी सरकार

Rahul Gandhi
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के भट्टा-परसौल में एक बार फिर रार मचने वाली है, क्योंकि भट्टा - पारसौल में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की प्रस्तावित महापंचायत की योजना पर यूपी प्रशासन पानी फेर सकता है। आपतो बता दें कि इस समय जिले में धारा 144 लागू है और इसी के तहत प्रशासन राहुल को यहां आने से मना कर सकता है।

वैसे कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा के ग्रेटर नोएडा आने के बाद से ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। हालांकि प्रशासनिक अमला इस बाबत अभी कुछ भी कहने से बच रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव, 2012 के दौरान अपने आप को किसानों का सबसे बड़ा हिमायती सिद्ध करने के प्रयास में है। इसी के तहत वह भट्टा परसौल में महापंचायत करने का फैसला किया है।

हालांकि अभी महापंचायत की औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है पर माना जा रहा है कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को इस बाबत घोषणा हो सकती है। जिसकी तैयारियां अंदरखाने शुरू हो गई हैं।

भट्टा परसौल इस समय यूपी में किसानों का हिमायती दिखाने के लिए सबसे मुफिद जगह साबित हो रहा है। इसी की परिणति है कि यूपी में सियासी जोर आजमाइश करने वाली पार्टियां कोई न कोई आंदोलन और दल भट्टा परसौल रोज रवाना कर रही है। कांग्रेस के इस महापंचायत की घोषणा से पहले भाजपा ने भी पिछले हफ्ते भट्टा परसौल में अपना एक प्रतिनिधि मंडल भेजा था जो जाकर सोए हुए किसानों को जगा गया।

माना जा रहा है कि भाजपा के बाद कांग्रेस भी इस मुहिम में पीछे नहीं दिखना चाहती इसीलिए वह भी यहां अपनी मौजूदगी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के साथ महसूस कराना चाहती है। हालांकि संभव है कि प्रशासन शांति भंग के नाम पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को यहां महापंचायत करने के लिए आदेश न करे। गौरतलब है कि भट्टा परसौल में भूमि आवंटन को लेकर पुलिस और आमजन में संघर्ष हो गया था जिसमें कई लोग हताहत हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+