डीबी रियलिटी की संपत्ति होगी जब्त

सीबीआई जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 200 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति या शेयर जब्त करने को कहेगी। सीबीआई ने पहले ही आरोप लगाया है कि डीएमके सांसद औऱ तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की बेटी कोनीमोझी और कलैगनार टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार उस आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा हैं।
जिसके तहत यह रिश्वत की राशि डीबी रियलिटी द्वारा दी गई। सूत्रों ने बताया कि इस मामले के सीबीआई ने 14 आरोपियों के सभी बैंक खातों पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि इस मामले के लगभग सभी आरोपी जेल की हवा खा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications