उत्तर प्रदेश: सफेदपोशों को लड़कियां सप्लाई करने के चलते हुई बसपा नेता की हत्या

देहली गेट क्षेत्र के गोविंद नगर लाल मसजिद निवासी बिल्लू सरदार उर्फ बलवंत सिंह (44) पेशे से ताला कारोबारी थे। उनकी मोहल्ले में ही ताला फैक्ट्री है और वे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सरकार द्वारा नामित पार्षद भी थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वे अपनी बाइक लेकर घर से अमीरनिशा निवासी परिचित युवक से मिलने की कहकर आए थे। देर रात तक नहीं लौटे।
बिल्लू के भाई आदि ने बिल्लू की तलाश शुरू की तो पता चला कि उन्हें रात 9 बजे तक मैरिस रोड पर अब्दुल्ला कालेज के सामने एक रेस्तरां में देखा गया है। यह खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अमीरनिशां से उस युवक को उठा लिया, जिसके घर आने की कहकर बिल्लू आया था। उससे पूछताछ के आधार पर उसके एक अन्य साथी को भी उठा लिया गया।
पूछताछ पर गिरफ्तार मोहसिन ने बताया कि सभासद नेताओं के लिए लड़कियां मांगता था और वह उसे लड़कियां सप्लाई करता था। इसी काम में सभासद पर काफी पैसा हो गया था, जिसका भुगतान उसने नहीं किया था। इसी कारण दोनों के बीच अनबन हो गई। वह पार्टी का रौब देकर अक्सर उसे धमकाता रहता था। बात यहीं तक रहती तो गनीमत थी, जब उसने (सभासद ने) उसकी महबूबा को पेश करने के लिए कहा तो उसका बरदाश्त जवाब दे गया और उसने (मोहसिन ने) सभासद को ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications