तंत्र-मंत्र के लिए मासूम की किडनी निकाली, हाथ काटा और तेजाब से जला दिया

घटना घुघटेर इलाके की है, जहां ओमप्रकाश की पांच वर्षीय लापता पुत्री का क्षत-विक्षत शव शनिवार देर शाम को तालाब के निकट प़डा मिला। मासूम अ पने मां-बाप के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए बाराबंकी आयी थी।
बच्ची का दाहिना हांथ शरीर से गायब है। बच्ची की किडनी निकाली जा चुकी है, उसकी आंख भी गायब है और तो और बच्ची के शरीर को तेजाब से जलाया गया है। शायद बच्ची के इस रूप को देखकर जल्लाद भी रूह कांप जायेगी। पुलिस ने कहा है कि बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को शक है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्ची की हत्या की गई है। हालांकि अभी बच्ची के हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।
बच्ची के इस रूप को देखकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। लोग पुलिस पर भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस घिनौनी हरकत के जन्मदाता यहां की पुलिस ही है। जो कि केवल सरकारी पैसे लेकर अपनी कुर्सियां तोड़ रही है।
बच्ची के घरवालों का कहना है कि बच्ची तीन दिन से गायब थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया शायद अगर वो पहले से उसे खोजती तो हमारी बच्ची जिंदा होती। आपको बता दें कि पिछले 48 घंटे में उत्तरप्रदेश में ये चौथी सनसनीखेज घटना है।
;











Click it and Unblock the Notifications