फेसबुक पर आएंगे उत्तर प्रदेश सरकार के विभाग

फूड कमिश्नर संतोष्ा यादव ने कहा कि हर क्षेत्रीय खाद्य संरक्षक को यह आदेश दिया गया है कि वे फेसबुक पर अपना अलग से पेज बनाएं। जिस पर काम से जुड़ी जानकारियां और समस्याओं का ब्योरा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि अपने विभाग के लोगों से जुड़े रहने के लिए वे इंटरनेट का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें।
फेसबुक पर ही विभाग से जुड़ी सारी जानकारियां रहेंगी जिससे कि विभाग के हर अधिकारी और कर्मचारी को इनकी जानकारी मिल सके। इसके अलावा वे लोग एक-दूसरे से सारी जानकारियां भी उपलब्ध हो सकेंगी। खाद्य कमिश्नर ने फेसबुक पर हर गुरुवार को विभाग का पुनरीक्षण किया जा सके।
विभाग ने उन अधिकारियों को कंप्यूटर सिखाने की भी मुहिम शुरू की है जो अभी तक इसके जानकार नहीं हैं। इसके बाद सभी अधिकारियों का फेसबुक पर एकाउंट भी बनवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications