पत्रकारों ने ज्योतींद्र डे को इंसाफ दिलाने की ठानी

पत्रकारों का कहना है कि पुलिस अभी तक ज्योतींद्र डे के हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री पाटिल और पुलिस कमिश्नर को बर्खास्त करने की भी मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि दिनदिहाड़े एक पत्रकार की हत्या हो जाती है और पुलिस कोई सुराग लगाने में विफल रही है।
पिछले 20 सालों से मुंबई में क्राइम की दुनिया पर बैखौफ लिखने वाले ज्योतींद्र डे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेडे पर उनके घर के पास ही अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें उन्हें 5 गोलियां लगी थी। इसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
पुलिस ने पहले इस हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ होने की आशंका व्यक्त की थी। कोई सुराग न मिलने के बाद पुलिस का कहना था कि इस हत्या में तेल माफियाओं का भी हाथ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि ज्यादा संभावना इसी बात की है कि इस हत्या में मुंबई से बाहर के लोग शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications