हरियाणा: चर्चित मिर्चपुर कांड का विरोध-प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, 6 जख्मी

विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि इस कांड में उनका घर बार जल गया था। उनकी जीविका अब कोई सहारा नहीं है। ऐसे में सरकार को उन्हें मदद मुहैया करानी चाहिए। लगातार विरोध के बाद भी सरकार ने इन दलितों को कोई मदद नहीं उपलब्ध कराई है।
इस कांड के बाद पूरे हरियाणा में कई जगह जाम हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की जांच हरियाणा से बाहर करने के आदेश पहले ही दे चुका है। राज्य के प्रभावशाली जाट समुदाय ने इस निर्णय का भी विरोध जताया था। इस मामले की सुनवाई इस समय हरियाणा की जगह दिल्ली में चल रही है। जहां यह कांड हुआ है वह गांव दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है।
;











Click it and Unblock the Notifications