20 जून तक जेल में रहेंगी कनिमोझी, सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Kanimozhi to stay in jail till 20 June, SC issue notice to CBI
दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने कनिमोझी की जमानत याचिका पर 20 जून तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 20 जून को अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से 20 जून तक 3 मामलों पर सफाई देने को कहा है। पहला यह कि कनिमोझी द्वारा रिश्‍वत के रूप में लिए गए 214 करोड़ रुपए कहां हैं। दूसरा 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले से सरकार को‍ कितना घाटा हुआ है। तीसरा यह कि ट्रायल कोर्ट में चल रहे कनिमोझी केस में क्‍या प्रगति हुई है।

इससे पहले 8 जून को हाईकोर्ट ने कनिमोझी की जमानत याचिका रद्द कर दी थी। इसके पीछे हाई कोर्ट ने यह दलील दी थी कि अगर कनिमोझी को रिहा कर दिया गया तो वे अपने राजनैतिक रुतबे का फायदा उठाकर केस को प्रभावित कर सकती है।

सु्प्रीम कोर्ट की बेंच बी एस चौहान और स्वतंत्र कुमार ने आज कनिमोझी के केस की सुनवाई की। सुनवाई के बाद इस बेंच ने निर्णय को 20 जून तक के लिए टाल दिया और सीबीआई से अगले 7 दिनों में सफाई पेश करने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+