मुंबई: पत्रकार करेंगे 15 जून से अनशन

मिड डे न्यूजपेपर के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतींद्र डे की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या को दो दिन बीत जाने के बाद भी राज्य पुलिस इस मामले में कोई भी सुबूत नहीं जुटा पाई है। इसके विरोध में पत्रकारों ने शहर में पैदल मार्च भी निकाला था।
इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के कई संस्थाओं और संघों ने हत्या के मामले में राज्य सरकार की उदासीनता पर अपना कड़ा विरोध जताया था। पत्रकारों का कहना है कि जब तक ज्योतींद्र डे के हत्यारों का पता नहीं लगाया जाता हम विरोध जारी रखेंगे। उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हम लोगों ने अनशन करने का फैसला किया है।
पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों का कहना है कि इस मुहिम में हमारे साथ पूरे देश के पत्रकार सहयोग के लिए तैयार हैं। समाज में इतनी बड़ी भूमिका निभाने वाले पत्रकार आज सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को हम लोगों की सुरक्षा के बारे में सरकार को विचार करना चाहिए।
;











Click it and Unblock the Notifications