हरियाणा: तेज रफ्तार का कहर, दो युवती को कुचलती हुई निकल गई मर्सिडीज

Haryana: Mercedes hits 2 girls, no arrests yet
फरीदाबाद। दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद में रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया। सड़क हादसे में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार मर्सिडीज कार के चालक ने कहर बरपाते हुए स्‍कूटर सवार दो युवतियों को टक्‍कर मारकर फरार हो गया। टक्‍कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलावस्‍था में दोनों युवतियों को अस्‍पताल में भर्ती करया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

रफ्तार के कहर की यह दर्दनाक वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 14 की है। संजना और साहिबा नाम की दो लड़कियां स्कूटी से अपने घर आ रही थी। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार मर्सिडीज दोनों को कुचलती निकल गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार का चालक कार वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

खबर लिखे जाने तक कार के मालिक का पता चल गया है। पुलिस के मुताबिक कार मालिक का नाम पुरुषोतम गुप्ता है। और गुप्ता फिलहाल शहर से बाहर है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कार चालक की गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+