लोकपाल बिल को बदनाम कर रही है सरकार: अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार हमें संघ और बीजेपी का एजेंट बताकर इस लोकपाल बिल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इस तरह की टिप्पणियां कर सरकार आम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। सरकार इस तरह की बातें कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों को बहकाना चाहती है।
अन्ना हजारे ने कहा कि देश में राजनैतिक और सामाजिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। उन्हें ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता है। आम लोगों को अब यह अहसासा हो गया है कि उन्हें सिर्फ नेताओं पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर बदलाव लाने हैं तो इसके लिए उन्हें खुद आगे आना होगा।
अन्ना हजारे ने यह भी कहा कि अगर सरकार 15 अगस्त तक लोकपाल बिल पारित करने के अपने वादे को पूरा नहीं करती है तो वे अनशन शुरू करेंगे। अन्ना ने कहा कि उनकी इस मुहिम में उन्हें सिर्फ आम जनता का साथ चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications