दिल्ली : यमुना में डूबने से पांच की मौत

यमुना में नहाने के क्रम में विष्णु गहरे पानी में चला गया। 21 वर्षीय गोलू ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वहां काफी गहरा पानी होने की वजह से गोलू भी डूबने लगा। इन्हें बचाने के लिए 20 वर्षीय गोविंद, 18 वर्षीय बांके और20 वर्षीय गुरप्रीत ने भी हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सभी गहरे पानी में समा गए।
घटनास्थल पर मौजूद चार अन्य युवकों ने वहां जाने की बजाए पुलिस व दमकलविभाग को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी व गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने दो घंटे में शवों को निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह मे रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वहां मौजूद बच्चों के मुताबिक विष्णु को बचाने के क्रम में यह हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications