पीएम को हर हालत में लोकपाल के दायरे में होना चाहिए : दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh wants PM, higher judiciary too under Lokpal Bill.
नई दिल्ली। अपनी बेबाक भरी टिप्पणी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने इस बार अपने विरोधियों पर नहीं बल्कि अपने ही लोगों पर निशाना साधा है। जिस पर एक नया भूचाल आ सकता है। दिग्गी राजा ने कहा है कि लोकपाल बिल के दायरे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, न्याय पालिका, एनजीओ और औघोगिक घरानों को होना चाहिए।

दिग्विजय सिंग ने ये बयान अपने घर मध्यप्रदेश में कहीं। दिग्गी ने कहा कि जो भी नियम लोकपाल के लिए बनें वो बेहद ही सख्त हों और और उनका बड़ी ही कड़ाई से ही पालन होना चाहिए। अपनी वाहवाही लूटते हुए दिग्गी राजा ने कहा कि जब वो एमपी के सीएम थे तब वो सीएम को भी अपने लोकपाल के दायरे में लेकर आये थे।

गौरतलब है कि अन्ना हजारे की ओर से बनाई गयी टीम का कहना है कि लोकपाल के दायरे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को होना चाहिए लेकिन सरकार इस बात की खिलाफत कर रही थी। इसी बात पर अन्ना हजारे से बाबा रामदेव भी अलग थे। उनका भी कहना था कि लोकपाल के दायरे में पीएम को नहीं होना चाहिए।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+