लोकपाल बयान पर दिग्विजय सिंह ने मारी पलटी

शायद सरकार से लताड़ मिली हो या फिर उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया हो उन्होंने अपने इस बयान से पलटी मार ली है। अपने सुर बदलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह तो लोकपाल के लिए गठित समिति को तय करना चाहिए कि प्रधानमंत्री और जजों को इस लोकपाल बिल के दायरे में आना चाहिए कि नहीं।
उन्होंने पहले यह बयान दिया था कि वह खुद भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए वे खुद लोकपाल बिल के दायरे में काम कर चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री और जजों को इस बिल के दायरे में रखने में कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि लोकपाल बिल भी शक्तियों का नाजायज फायदा न उठा सके।
अब जब दिग्विजय सिंह का बयान मीडिया में आया तो उन्होंने अपना बयान ही बदल दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। बिल पास होने से पहले यह तो समिति ही तय करेगी कि इस लोकपाल बिल के अंतर्गत कौन आएगा और कौन नहीं।
;











Click it and Unblock the Notifications