दिल्ली: सिरफिरे आशिक की घिनौनी करतूत, प्रेमिका को चाकू मारा

मामला दिल्ली के ब्रहम्पुरी इलाके की है। शनिवार रात एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने घर में घुसकर युवती को चाकू मार दिया। इतना ही नहीं वह साथ तेजाब की बोतल भी लेकर आया था। तेजाब फेंकने से पूर्व लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़त 20 वर्षीय युवती ब्रहमपुरी में परिवार के साथ रहती है। वह घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। शनिवार की रात वह भाभी व भतीजी के साथ घर में थी। दरवाजा खटखटाने पर युवती की भाभी ने दरवाजा खोल दिया। बाहर खड़े युवक के एक हाथ में चाकू और दूसरे में तेजाब की बोतल थी। उसने युवक को रोकने की कोशिश की तो वह धक्का देते हुए अंदर आ गया। उसने पीडि़ता पर चाकू से वार कर दिया। मुंह पर चाकू लगने से वह गिर पड़ी।
युवती की भाभी व भतीजी ने युवक को पकड़ कर शोर मचा दिया। लोगों ने युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान सीलमपुर निवासी पंकज राणा के रूप में हुई है। घायल युवती को जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उससे बेइम्तहां प्यार करता है। युवती किसी और से प्यार करती है जो उसे गंवारा नहीं था और उसने घटना को अंजाम दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications