हरियाणा : बालकनी से गिरने पर आईपीएस की मौत

पुलिस ने यह कहकर मौत का रहस्य गहरा दिया है कि वह मामले में दुर्घटना, आत्महत्या और हत्या के कोण से जांच कर रही है।सेक्टर-१५ में रहने वाले आईपीएस अधिकारी अहलावत शनिवार रात को निजी कार से सेक्टर-५७ की फ्रीडम पार्क लाइफ सोसाइटी में रहने वाली जानकार के पास गए थे।
वहां पर बालकनी में टहलने के दौरान रहस्यमय तरीके से वे चौथी मंजिल से नीचे आगिरे। उन्हें आर्टिमिस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करदिया। वहां से उनका शव सेक्टर-१५ स्थित आवास पर लाया गया। रविवार की सुबह सदर
थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है किगिरने से उनके सिर में चोट लगने के साथ ही दोनों पैरों की हड्डी टूट गई थी। उनका दाह संस्कार पटौदी रोड पर स्थित रामबाग श्मशान घाट पर किया गया। उनकेअंतिम संस्कार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भीशामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि डीएसपी के पद पर भर्ती होने वाले मंजीत अहलावत प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक रहने के साथ गुडग़ांव कमिश्नरी के पहले संयुक्त पुलिस कमिश्नर और आईजी विजिलेंस के पद पर भी तैनात रहे। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications