दिल्ली : मेट्रो स्टेशन के नजदीक बिजनेस मैन को गोली मारी

उन्हें घायलावस्था में गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोनी के रहने वाले सुरेंद्र चड्डा (40) अपनीपत्नी के साथ अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि
वे चार बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल निकालने के लिए मेट्रो स्टेशन के पार्किंग में गए। पर्ची खो जाने के कारण पार्किंग के कर्मचारी ने उन्हें
आरसी दिखाने को कहा। वह उसे आरसी निकाल कर दिखाने लगे। उनकी पत्नी अंजू पार्किंग के गेट पर खड़ी थी। इस बीच दो बदमाश पीछे से आए और उनकी चेन झपटली।
अंजू के शोर मचाने पर सुरेंद्र ने उन बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। जैसे ही वे बदमाशों के पास पहुंचे, बदमाश ने उनपर गोली चला दी।उसके बाद बदमाश निकल भागे। गोली लगने से सुरेंद्र वहीं गिर पड़े। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में
भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डीसीपी नार्थ ईस्ट संजय कुमार जैन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पूरे जिले में पेट्रोलिंग कर रही है। जल्द ही हम बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications