उत्तर प्रदेश: राजधानी में चली 9 एमएम पिस्टल

राजधानी के केसरबाग इलाके में केबीसी चश्मेवाले के नाम से गुलाब चंद्र टेकचंदानी की दुकान हैं। वे देर रात दुकान बंद कर चारबाग एक मजार पर माथा टेकने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे स्कूटर से घर लौट रहे श्री टेकचंदानी पर बदमाशों ने स्टेशन रोड पर हमला बोल दिया। पहली गोली उनके सीने में लगी जिससे वे वहीं गिर गए। बदमाशों ने उन्हें 5 गोलियां मारी जिससे उनकी मौत हो गयी। बेखौफ हत्यारे मौके से फरार हो गए।
वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श्री टेकचन्दानी को उठाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय ले गयी जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी क्राइमब्रांच ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी का कहना था कि हत्यारों ने प्रतिबन्धित 9 एमएम पिस्टल का प्रयोग किया जिससे कहा जा सकता है कि वे कोई शातिर हत्यारे रहे होंगे।
हालांकि पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पायी है। उधर हत्यारों की संख्या के बारे में भी पुलिस साफ तौर पर कह नहीं पा रही है कुछ का कहना है कि हत्यारे दो थे जबकि कुछ के अनुसार तीन हत्यारे थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications