पहले से बेहतर हुए बाबा रामदेव लेकिन अस्पताल से छुट्टी कल

देहरादून। योग गुरू बाबा रामदेव की सेहत पहले से ठीक है लेकिन उन्हें अभी भी देखरेख में रखा गया है इसलिए बाबा रामदेव को आज नहीं बल्कि कल छुट्टी दी जायेगी। ये कहना है उन डॉक्टरों का जो बाबा रामदेव की देख-रेख में लगे हुए हैं। आज सुबह जो मेडिकल बुलेटिन जारी हुआ है उसके मुताबिक बाबा की हालत में पहले से सुधार हो रहा है। उनकी सेहत स्थिर है। खबर ये भी आ रही हा कि भाजपा नेता उमा भारती आज बाबा से मिलने अस्पताल गयी थीं।

हिमालयन अस्पताल के सीएमओ डॉ. एस. एल. जेठानी ने बताया कि बाबा ने आज फल और जूस लिया है। वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। अस्पताल में वह अपने कमरे में टहले भी है लेकिन हमने उन्हें अगले तीन-चार दिन तक योग ना करने की सलाह दी है। जेठानी ने कहा कि वो कल बाबा को छुट्टी दे देगें।

गौरतलब है कि बाबा रामदेन ने अपना अनशन 9वें दिन तोड़ा उन्होंने अपना अनशन श्री श्री रविशंकर की जिद के कारण छोड़ा। बाबा रामदेव कालेधन के खिलाफ 4 जून से अनशन पर थे। उनकी हालत बिगड़ रही थी इसलिए उनका अनशन तोड़वाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+