अन्ना-रामदेव सरकार को नसीहत देना बंद करें : प्रणब मुखर्जी
प्रणब मुखर्जी ने कहा कि बाबा रामदेव को उकसा कर संघ अपना उल्लू सीधा कर रहा है। वो बुरी तरह मालेगांव बम धमाके में घिर गया था इसलिए वो भ्रष्टाचार का मु्द्दा बनाकर कांग्रेस को घेर रहा है।
प्रणब मुखर्जी ने कहा जो लोग कह रहे हैं कि देश में आपातकाल के हालात पैदा हो गये हैं तो उन्हें मैं ये बताना चाहता हूं कि आज भले ही कुछ परिस्थितियां जरूर प्रतिकूल हो गई है लेकिन इसे इमरजेंसी से नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में दोबारा इमरजेंसी लागू नहीं होगी।
मुखर्जी ने मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे और योग गुरू रामदेव के कामों को लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा रामदेव को ढ़ाल बनाकर अपने कामों पर पर्दा डाल रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को पता है कि कब, क्या और कहां करना है उसे किसी व्यक्ति से राय लेनी जरूरत नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार अपना काम कर रही है लेकिन कुछ लोग इस मु्द्दे पर शोर मचाकर मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं।
;












Click it and Unblock the Notifications