उत्तर प्रदेश: बस भिड़ंत में 4 की मौत

सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह गंगाघाट इलाके में खड़ी एक बस को दूसरी बस ने टक्क्र मार दी। टक्कर में बस के पास में खड़े 4 लोग दबकर मर गए। टक्कर इतनी तेज दी कि खड़ी हुई बस पलट गई। ये यात्री आगरा की तरफ जाने वाली बस के पास ही खड़े थे।
मरने वाले 4 लोगों में से 2 की पहचान राम विलास और मोहम्मद उमर के रूप में हुई। इसके अलावा 2 लोगों की पहचान का काम पुलिस कर रही है। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications