चेन्नई हवाई अड्डे पर बम की अफवाह
पुलिस के अनुसार आईबी के अधिकारियों को एक फोन आया था जिसमें यह बात कही गई थी कि दिन में 1 बजे के आस-पास एयरपोर्ट पर बम फट सकता है। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचाई गई। चेन्नई की जांच एजेंसी को भी इसकी जानकारी दे जांच करने को कहा गया।
थोड़ी देर में ही बम निरोधक दस्ता और कुत्तों के एक दल ने मौके पर जाकर बम तलाशने की कार्रवाई शुरु कर दी। मौके पर पुलिस को भी तैनात कर दिया गया। वहां आने वाले यात्रियों की तलाशी शुरु कर दी। सुरक्षा जांच कमेटी ने इसके लिए एक बैठक भी की।
एयरपोर्ट पुलिस इंस्पेक्टर अरोसिका रवींद्रन ने बताया कि फोन दोपहर में लगभग 12:20 पर आई थी और 1 बजे तक जांच चलती रही। उन्होंने यह भी बताया कि फोन करने वाले यह नहीं बताया था कि बम दिन में 1 बजे या रात में 1 बजे फटेगा। इसलिए हम लोगों ने शनिवार को सुबह 7 बजे तक जांच का काम जारी रखा।













Click it and Unblock the Notifications