हरियाणा: गर्भवती महिला को लेने जा रही एंबुलेंस हुई लूट की शिकार

A man was robbed by unidentified persons in Sirsa district of Haryana.
सिरसा । पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद जिले में लूट व चोरी की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं बीती रात उन्होंने गर्भवती महिला को लेने जा रही एंबुलेंस के स्टाफ को ही अपना शिकार बना डाला। जानकारी के अनुसार सामान्य अस्पताल में तैनात एंबुलेंस को बुलाने के लिए रात करीब 9 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि अलीमोहम्मद व नेजिया के बीच ईंट भटठे के पास ढाणी में महिला को डिलीवरी होनी है, लिहाजा एंबुलेंस भेजी जाए।

सूचना मिलते ही चालक महेंद्र कुमार अपने साथी संदीप कुमार को लेकर चल पड़े। संदीप व महेंद्र के अनुसार जब वे नेजिया मोड़ के पास पहुंचे तो उनके आगे एक कार चल रही थी। वे बार-बार हॉर्न बजा रहे थे मगर कार चालक साइड नहीं दे रहा था।

उसी दौरान कार चालक ने एंबुलेंस के आगे कार रोक दी। कार में सवार चार लोग उतरे तथा एंबुलेंस चला रहे महेंद्र का फोन छीनकर उसकी पिटाई कर दी। जब संदीप ने बीच-बचाव किया तो उसे भी पीट दिया और संदीप की जेब में रखे 4200 रुपये तथा दोनों के मोबाइल छीन लिए। बाद में जाते समय मोबाइल तो लौटा दिए मगर नकदी लेकर कार में सवार होकर चले गए। बाद में दोनों ने इसकी सूचना अधिकारियों व पुलिस को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+