छत्‍तीसगढ़: फिर खून से लाल हुआ दंतेवाड़ा, 10 जवान शहीद

Chhattisgarh Maoist attack: 10 cops killed
दंतेवाड़ा। गुरुवार की देर रात छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की जमीन एक बार फिर खून से लाल हो गई। नक्‍सलियों के हमले ने ठीक एक साल पूर्व हुई वारदात की याद को ताजा करा दिया। देर रात नक्‍सलियों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी को बारूदी सुरंग में धमाका करके उड़ा दिया जिसमें 10 जवान शहीद हो गये। शहीद होने वाले जवानों में 7 स्पेशल पुलिस ऑफिसर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

मालूम हो कि दिल दहला देने वाली यह वारदात दंतेवाड़ा के कटे कल्याण ब्लॉक के पास हुई। उस समय ये जवान दो गाड़ियों में सवार होकर वहां से निकल रहे थे, जिनमें एक गाड़ी बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई। इस हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने गुरुवार को भी हमला किया था।

नारायणपुर में किए गए नक्सलियों के हमले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेस के पांच जवानों की मौत हो गई थी। हमले के बाद नक्सली जवानों के हथियारों को लूटकर भाग गए। ये हमला झाराघाटी के पुलिस कैंप पर किया गया था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+