एम एफ हुसैन को याद कर भावुक हो गये अमिताभ बच्चन

हुसैन साहब ने आकर मुझे एक हनुमान जी की पेंटिग गिफ्ट की थी जिसमें वो संजिवनी बूटी के साथ थे। उन्होंने मुझे आकर कहा कि देखना अब आप बहुत जल्द ठीक हो जायेगें। इसके अलावा उन्होंने मेरी उस कविता को भी कैनवस पर रंगो से भर दिया था जो मैनें अस्पताल में लिखी थी।
अमिताभ जी ने कहा कि मेरे लिए वो पल काफी अनमोल हैं। मैं उसे कभी नहीं भूल सकता हूं। उनके जाने का गम बहुत ज्यादा है जिन्हें मैं बयान नहीं कर सकता हूं। ये सच है कि उनकी कमी कोई नहीं पूरी कर सकता है। वो बेशकिमती थे। अफसोस मेरे लिए संजिवनी लाने वाले कलाकार के लिए मैं कुछ नहीं कर पाया।
गौरतलब है कि मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन ने लंदन के अस्पताल में गुरूवार को सुबह 8.30 बजे दिल का दौरा पड़ने पर दम तोड़ा दिया था। उनको आज लंदन में ही दफनाया जायेगा। 96 साल के हुसैन साहब पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हुसैन साहब साल 2006 से ही भारत के बाहर लंदन में रह रहे थे। अभी हाल ही में उन्होंने कतर की नागरिकता हासिल कर ली थी।
;











Click it and Unblock the Notifications