भाई सरबजीत का हाल लेने पाकिस्‍तान पहुंची बहन

Sister Dalbir Kaur reach pakistan to meet brother sarabjeet
बेंगलूरु। पाकिस्‍तान में कैद भारतीय नागरकि सरबजीत से मिलने उनकी बहन दलबीर कौर पाकिस्‍तान पहुंची। वे इस समय लाहौर शहर की कोट लखपत जेल में कैद हैं। उन पर पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में 1990 में हुए बम धमाकों में शामिल होने का आरोप है। इन हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

इस आरोप के चलते सरबजीत को पाकिस्‍तान में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद सरबजीत के परिवार ने इस मामले में भारत सरकार को हस्‍तक्षेप करने की अपील की थी। भारतीय हस्‍तक्षेप के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी ने उनकी फांसी की सजा को अनिश्चित काल के लिए टालने का आदेश दिया था।

सरबजीत और उसके परिवार का कहना है कि वह बेकुसूर है। उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। बाघा सीमा पर सरबजीत की बहन ने पत्रकारों से बात करते हुए भारत और पाकिस्‍तान की सरकारों से यह गुजारिश की कि दोनों सरकारों को एक-दूसरे की जेलों में बंद बेकुसूर कै‍दियों को रिहा कर देना चाहिए।

सरबजीत के परिवार वाले इससे पहले 2008 में भी उनसे मिलने पाकिस्‍तान पहुंचे थे। दलबीर कौर ने कहा कि वे पाकिस्‍तान से यह अपील करने के लिए यहां आई हैं कि उनके भाई सरबजीत को रिहा कर दिया जाए। उन्‍होंने यह भी उम्‍मीद जताई कि भरतीय सरकार भी इसमें हमारी मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+