बाबा रामदेव ने हरिद्वार में दिखाये पुलिस की राक्षसी के सबूत

हरिद्वार। बाबा रामदेव ने हार नहीं मानी है। सोमवार को उन्होंने अपना अनशन जारी रखते हुए कहा कि बाबा झूठ नहीं बोलता है। बाबा के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं जिनसे वो साबित कर सकते कि पुलिस ने किस तरह उनके और उनके लोगों के साथ बदसलूकी की है।

बाबा ने उन लोगों को मीडिया के सामने पेश किया जो पुलिस की दरिदंगी के शिकार हुए हैं। बाबा ने कहा मुझे पुलिस की राक्षसी प्रवृत्ति करने के कारण उनको महिला का भेष धारण करना पड़ा। बाबा ने अपनी तुलना शिवाजी से करते हुए कहा कि उन्हें मजबूरन अपनी जान बचाने के लिए शिवाजी की तरह भागना पड़ा।

सोमवार की प्रेस वार्ता में बाबा ने एक व्यक्ति को मीडिया के सामने पेश किया जो कि बुरी तरह से लंगड़ा रहा था। बाबा ने कहा इसकी ये हालत पुलिस के गुंडो ने की है। मां-बहनों के कपड़े पुलिस वालों ने फाड़ दिये थे। उनके हाथ में एक पुलिस वाले की वर्दी का टुकड़ा था। बाबा ने कहा पुलिस वालो ने महिलाओं और बच्चों को बुरी तरह से मारा-पीटा है।

बाबा ने कहा कि पुलिस का ये तांडव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जो कि सोनिया गांधी के कठपुतली है, के कहने पर हुआ है । वो पीएम के नाम पर धब्बा है। जो कुछ भी हुआ वो बेहद अमर्यादित और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। पुलिस ने जो दानवीय खेल खेला है वो सब कुछ सरकार के इशारे पर हुआ है। ये सरकार नहीं तानाशाह है। मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि पीएम अपना राष्ट्रधर्म भूल चूके हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+