70 प्रतिशत भारतीय...रूसी के... शिकार: सर्वे

18 साल से लेकर 30 साल के लोगों के बीच रूसी की शिकायत ज्यादा पाई गई है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि रूसी की परेशानी की वजह से ज्यादातर युवा काले रंग के परिधान पहनने से बचते हैं क्योंकि काले रंग पर रूसी उभरकर आती है।
बालों पर किया गया यह इस तरह का यह पहला सर्वेक्षण था। इसमें ब्राजील, मेक्सिको, भारत, चीन, रूस, जर्मनी, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और फिलिपींस से 13000 लोगों ने हिस्सा लिया था। पूरी दुनिया में भारत और चीन से सबसे ज्यादा 70% लोग रूसी से परेशान थे। जर्मनी में सबसे कम 40% लोग रूसी से परेशान थे।
शुरुआत में यह प्राक्ृतिक रूप से रहने वाले फफूंद से फैलती है। सिर के बाल जब ज्यादा सूखे और नमीदार हो जाते हैं तो रूसी बढ़ने लगती है। टेंशन और गलत तरीके से खाने के कारण भी बालों में रूसी बढ़ सकती है।
;











Click it and Unblock the Notifications