बाबा रामदेव के साथ हमने कोई गलत काम नहीं किया : दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। अब से थोड़ी देर पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में प्रेसवार्ता करके ये ऐलान किया कि उन्होंने बाबा और बाबा के भक्तों के साथ कोई भी गलत काम नहीं किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान पर पुलिस ने जो भी किया वो सुरक्षा के मद्दे नजर हुआ है। रामलीला मैदान की क्षमता 5000 लोगों की है, ना कि 50, 000 लोगों की । हमने उन सब की सुरक्षा हेतु ये कदम उठाया है।

हमने उन्हें अपना अनशन खत्म करने के लिए शाम को ही सुचना दे दी थी। हमने उन्हें बिना बताये कोई काम नहीं किया है। ना तो हमारी ओर से लाठी चार्ज किया गया है और ना ही हमने हिंसात्मक कार्रवाई की है। जो लोग घायल हुए है उन पर लाठी चार्ज नहीं हुआ है बल्कि वो भगदड़ नें चोटिल हुए है। जिन लोगों के सिर पर चोट आयी है वो सिर के बल गिरे हैं ना की पुलिस का डंडा खाये हैं। ये सरासर गलत है जो ये कहा जा रहा है कि पुलिस ने उनके साथ क्रूरता दिखायी है।

गौरतलब है कि बाबा ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है । बाबा ने कहा कि पुलिस उन्हें मारना चाहती थी। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उनके सामने मां-बहन को बुरी तरह से मारा-पीटा है। जिसे देखकर वो बहुत दुखी है। पुलिस की वजह से ही वो भगवा कपड़ा छोड़कर महिलाओं का वस्त्र सलवार-कमीज पहन कर भागने को मजबूर हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+