डॉक्टरों के लालच ने ली महिला व अजन्मे बच्चे की जान
गाजियाबाद।
पैसे के लालच में जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को 11 घंटे तक भर्ती रखने के बाद भी डिलीवरी नहीं कराई। नतीजा महिला और बच्चे दोनों की मौत हो गई। महिला के घरवालों ने डॉक्टरों पर ऑपरेशन के बदले पैसा मांगने का आरोप लगाया है। id="toptextpromo">धौलाना
के नंगला समाने गांव की पुष्पा (22) को मंगलवार की रात तीन बजे भर्ती कराया था। पति प्रवीण ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर उसका ऑपरेशन नहीं किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बाद
में उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन इस बात से इंकार कर रहा है कि उसने प्रवीण से पैसे की मांग की थी। पर जिस प्रकार का यहां के सरकारी अस्पतालों का हाल है वह किसी से छिपी नहीं है। यहां यदि आपको कुछ भी काम करना है तो आपको सेवा शुल्क देना ही होगा। नहीं तो आप मर भी जाएंगे यहां के डाक्टर और तामीरदारों के चेहरे पर शर्म का भाव भी नहीं आएगा।











Click it and Unblock the Notifications