महंगी हुई जमीन, मकान की रजिस्ट्री

If you are going to buy property in ghaziabad, you have to pay 10 to 15 percent more. This is because new circle rate applied from first week of june.
अगर आप गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा जल्दी कीजिए। नहीं तो आपको अधिक स्टांप शुल्क देना होगा। प्रशासन जून के पहले सप्ताह से डीएम सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी में है। डीएम सर्किल रेट में 10 से 15 फीसदी तक का इजाफा किया जा रहा है। प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची तैयार हो गई है।

एक बार फिर कौशांबी गाजियाबाद की सबसे महंगी कालोनी हो जाएगी। कौशांबी का सर्किल रेट 45000 से बढ़ाकर 50000 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगा। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने शासन को जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की गाइड लाइंस जारी की। मुख्य सचिव अतुल गुप्ता ने प्रशासन को 31 मई तक नए सर्कि ल रेट लागू करने के निर्देश दिए थे।

केपी यादव, सहायक आयुक्त स्टांप का कहना है कि शासन ने 31 मई तक सर्किल रेट बढ़ाने के आदेश दिए थे। नए सर्किल रेट की सूची तैयार हो गई हैं। एडीएम फाइनेंस के साथ बैठक के बाद सर्कि ल रेट को लागू किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लांइस के मुताबिक ही सर्कि ल रेट तय किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+