असम: बारातियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 31 की मौत
गुवाहटी।
असम में बारातियों को ले जा रही बस पुल से गहरी खाई में गिर गई जिसमें लगभग 31 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस और बचाव दल के आने से पहले गांव वालों ने लोगों को बचाने की कोशिश की मगर कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार लगभग 43 लोगों को लेकर एक बस गुवाहाटी से नलबारी जिले में तिहू जा रही थी। बस में दूल्हा भी सवार था। दुर्घटना में दूल्हे की भी मौत हो गई है। दुर्घटना कामरूप जिले में चाराबारी गांव के पास हुई, जो कि गुवाहाटी से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है। दुर्घटना तब हुई, जब बस एक लकड़ी के पुल को तोड़ती हुई गहरी खाई में जा गिरी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि शादी का कार्यक्रम आज होना था और इसमें शामिल होने बाराती जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि सभी लोगों की लाशें निकाल ली गई है और घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जख्मी सभी लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।











Click it and Unblock the Notifications