बहन को छेड़ने पर युवक को गोली से उड़ाया

A youth had been shot dead in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh.
लखनऊ। मुजफ्फरनगर में लड़की के साथ छेड़छाड़ के विवाद में गोली चलने से युवक की मौत हो गयी। जिले के भोपा थानान्तर्गत जादला गांव में कल्लू नाम को युवक अपनी बहन के साथ जा रहा था। उसी वक्त राह में गांव का ही एक युवक मोहित मिला। मोहित ने कल्लू की बहन से अभद्र व्यवहार किया। बहन के साथ ही इस प्रकार के व्यवहार पर जब कल्लू ने आपत्ति जतायी तो मोहित मारपीट पर उतारू हो गया। विवाद बढऩे पर कल्लू ने तमंचे से गोली चला दी जिससे मोहित की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लड़की छेडऩे को विवाद हो गया। जादला गांव के चन्द्रपाल की बेटी अपने भाई कल्लू के साथ बाजार की ओर जा रही थी। उसी वक्त राह में मोहित उर्फ मोनू ने चन्द्रपाल की लड़की को छेड़ दिया। पहले तो कल्लू ने इसका विरोध किया लेकिन जब मोहित ने उसकी बात को अनसुना करते हुए मारपीट का प्रयास किया तो कल्लू ने तमंचा निकलाकर मोहित को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर बाजार में सनसनी फैल गयी। लोगों ने देखा की मोहित का शव लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा है। यह नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गये। क्षेत्र में यह बात आग की तरह फैल गयी कि कल्लू ने मोहित की हत्या कर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर आरोपी कल्लू को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+