गंगा में नहाने उतरे छात्र की डूबकर मौत
पुलिस के अनुसार गोण्डा जिले के बिहारी मिश्रपुरवा का निवासी अमित कुमार मिश्रा (17) दोस्तों के साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आया था। अमित ने परीक्षा दी जिसके बाद वह दोस्तों के साथ दशाश्वमेघ घाट पर गया जहां मां गंगा आरती हो रही थी। अमित व उसके दोस्त आरती में शामिल हुए। आरती के बाद वह अमित व उसके दोस्त पास के अहिल्याबाई घाट पर स्नान करने चले गए।
घाट पर काई होने के कारण अमित का पैर फिसल गया वह सीधे पानी में गिर गया। बहाव तेज होने के कारण वह अपने का संभाल नहीं सका। कुछ ही देर में अमित गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने पहले तो उसे बचाने का प्रयास किया जब उन्हें लगा कि अमित डूब रहा है तो वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लड़कों की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद मल्लाहों ने अमित को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कुछ देर तक मल्लाहों द्वारा खोजबनी के बाद उन्हें अमित का शव मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी पुलिस ने आकर शव को कब्जे में लिया तथा अमित के घरवालों को इसकी जानकारी भेज दी गयी।













Click it and Unblock the Notifications