यूपी में सिर्फ जातिवाद और धर्म की राजनीति होती है: अजित सिंह
लखनऊ।
प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी खुलकर होने लगी है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह का कहना है कि यूपी में पिछले 20 वर्षों में सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति ही हुई है। सभी दल राजनीति में जुटे हैं राज्य के विकास की चिन्ता किसी को नहीं है। id="toptextpromo">आगामी
चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास तो ठप रहा लेकिन प्रदेश ने भ्रष्टiाचार ने काफी तरक्की की है। वहीं किसानों के दयनीय हालत का जिक्र करते हुए कि किसान देश की उन्नति के लिए तो जमीन दे सकते हैं लेकिन वह बिल्डरों को जमीन नहीं देंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
किसानों के आन्दोलन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह आन्दोलन जारी रहेगा, यह किसानों की जायज मांग है, इसे पूर्ण समर्थन दिया जायेगा, चाहे इसके लिए उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की जमीन सस्ती दरों पर खरीदकर उसे ऊंची दरों पर बिल्डरों को बेचने से किसान खुशहाल नहीं होगा। श्री चौधरी ने कहा कि यदि किसानों की भूमि ले जी जायेगी तो आखिर वह क्या करेगा। कृषि किसानों का पेशा है उसे खेती से विमुख करना देश की उन्नति को रोकना है।











Click it and Unblock the Notifications